Bastar’s son of the soil, Lord Shri Ram’s favourite Shubham Nag ji was given a grand welcome on his first visit to Kanker after becoming the state convenor
कांकेर /बस्तर के माटी पुत्र प्रभु श्री राम के चहेते शुभम नाग जी को विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में बजरंग दल की छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय बैठक का आयोजन बिलासपुर जिले के मंगलम भवन में संपन्न हुआ। यह बैठक 1 अगस्त से प्रारंभ होकर 3 अगस्त तक चली, जिसमें संगठन के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी योजनाओं पर मंघन किया गया। बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बस्तर अंचल के कांकेर जिले से संगठनात्मक पहचान बनाने वाले शुभम नाग जी को बजरंग दल छत्तीसगढ़ का नया प्रांत संयोजक नियुक्त किया गया। संगठन में प्रखंड, जिला और विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शुभम नाग जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है। हिंदुत्व के प्रति समर्पित, युवाओं में ऊर्जा और जागृति भरने वाले, भगवाधारी और संगठन के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले शुभम नाग जी की नियुक्ति को लेकर बजरंग दल कांकेर सहित पूरे प्रदेश से बधाइयों का तांता लग गया है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा मोबाइल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। वर्तमान में शुभम नाग जी बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा प्रमुख के रूप में 135 बजरंग दल साथियों के साथ छत्तीसगढ़ प्रांत से जम्मू-कश्मीर की पावन यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे शुभम नाग जी के संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता की चर्चा सभी स्तरों पर हो रही है। शुभम नाग जी के छत्तीसगढ़ लौटने पर पूरे प्रांत में स्वागत की तैयारियों की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला, विभाग और प्रांत स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति सम्मान और समर्थन प्रकट करते हुए उन्हें एक सशक्त और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है.. विहिप विभाग सह मंत्री भावेश आरदे, बजरंग दल विभाग संयोजक राजा साहू, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, जिला मंत्री मुत्रा चोलेन्द्र तिवारी, जिला संयोजक अखिलेश मिश्रा, जिला सह मंत्री नीलकंठ साहू, जिला सह मंत्री धर्मेंद्र सुरोजिया, जिला धर्मा चार्य प्रमुख पुरन महाराज, बजरंग दल शहर अध्यक्ष चिरेंजी चौहान, जिला सत्संग प्रमुख महेश ठाकुर जिला मंदिर अर्चक पुरोहित लोकाधिराम दुबे, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी मोनिका रावते, प्रखण्ड संयोजक चारामा खंड संयोजक हेमंत ठाकुर, नरहरपुर प्रखंड, मंत्री मनीष, प्रखंड सह मंत्री गौरव शोरी, प्रखंड महाविद्यालय प्रमुख अमित यादव, सतीश राठौर, खंड संयोजक, भक्त प्रहलाद साहू, सोनू साहू, युवराज सिन्हा, हरीश ठाकुर, नवीन धुरु, दुर्गा वाहिनी से जिला सह संयोजिका कु राखी नेताम, जिला बाल संस्कार 10 प्रमुख दीपाली यादव, जिला शक्ति साधना प्रमुख सेजल नेताम, कांकेर नगर संयोजिका कामाक्ष , सह संयोजिका दीपा शोरी, सत्संग प्रमुख माही रजक, आदि उपस्थित रहे।



