Home Blog दैनिक किरणदूत न्यूज़ का बड़ा असर – राशन दुकान में अनियमितता पाए...

दैनिक किरणदूत न्यूज़ का बड़ा असर – राशन दुकान में अनियमितता पाए जाने पर संचालक एजेंसी निलंबित

0

Big impact of Dainik Kirandoot News – Operating agency suspended after irregularities found in ration shop

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

मुंगेली /-लोरमी- दैनिक किरणदूत न्यूज़ द्वारा उजागर की गई जनहित की खबर का प्रशासनिक स्तर पर असर देखने को मिला है। शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 402007059 (स्थान: आछीडोंगरी) में हुई अनियमितताओं की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है।

जांच में पुष्टि होने पर संचालक संस्था जय मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, आछीडोंगरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनियमितता के अंतर्गत राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की कमी, पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी एवं रिकॉर्ड में त्रुटियाँ शामिल थीं।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और यह संदेश गया है कि जनहित के मामलों में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता की आवाज और मीडिया व अधिकारीयों की सजगता से हुई कार्रवाई, मुंगेली जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, लोरमी खाद्य निरीक्षक राहुल श्रीवास, मनोज साहू व लोरमी खाद्य विभाग के सभापति मूलचंद डाहिरे, एंव दैनिक किरणदूत न्यूज़ को ग्रामीणजनों ने दी बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here