Home Blog स्वतंत्रा सैनानियो और शहीद जवानो के परिवार जनों का होगा सम्मान -अरुण...

स्वतंत्रा सैनानियो और शहीद जवानो के परिवार जनों का होगा सम्मान -अरुण धर दीवान

0

Freedom fighters and families of martyred soldiers will be honored – Arun Dhar Diwan

आजादी दिलाने वाले सेनानियों का पुण्य स्मरण कराएगी तिरंगा यात्रा

Ro.No - 13672/156

जिला भाजपा में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यशाला सम्पन्न

भाजपा हर मंडल में निकालेगी तिरंगा यात्रा-नवीन मारकंडे

रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला की बैठक सम्पन्न हुई । आयोजन के मुख्य अतिथि,जिला प्रभारी , पूर्व विधायक नवीन मारकंडे कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुण धर दीवान कार्यक्रम के जिला संयोजक सत्यानंद राठिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित हुए समवेत स्वर में कहा तिरंगा यात्रा आजादी दिलाने वाले शहीदों सेनानियों का पुण्य स्मरण है। कार्यक्रम का प्रस्ताव रखते हुये जिला संयोजक सत्यानंद राठिया ने बताया कि इस अभियान अन्तर्गत हर घर तिरंगा फराया जायेगा। हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकालेगी जायेगी। जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान ने तिरंगा यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा तिरंगा आजादी से जुड़े रोचक संस्मरणों की याद ताजा करता है। हर भारतीय को जोड़ने के मद्देनजर तिरंगा यात्रा का स्वरूप भव्य एवं व्यापक होगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो पुलिस व सुरक्षा बलो के शहीद जवानो के परिवार जनों को सम्मानित भी किया जायेगा। सभी मंडल सहित शक्ति केंद्रों में तिरंगा यात्रा की तैयारियां जोरो पर हैं।जिलाध्यक्ष दिवान ने कहा मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा 2 किलोमीटर लंबी होगी। भाजपा संगठन प्रत्येक वर्ष स्वत्रंता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन करती है। आयोजन में आम जनता की बड़ी भागीदारी रहती है। कार्यक्रम के मुख्यतिथि पूर्व विधायक आरंग प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नवीन मारकंडे ने तिरंगा यात्रा के आयोजन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये कहा कि तिरंगा यात्रा का यह आयोजन 10 अगस्त से शुरु होकर 14 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान महापुरुषो के प्रतिमाओ के आस पास स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की जाएगी एवं महापुरुषों के प्रतिमा पर माला एवं पुष्पा अर्पित किए जाएंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जूलुस निकाले जाने की जानकारी देते हुए मारकंडे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी का उत्साह बढ़ा हुआ है, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार दुश्मन को पराजित किया उससे हर भारतवासी गौरवान्वित है। बूथ से लेकर शक्ति केन्द्र मंडल और जिला स्तर पर हम सभी कार्यकताओ को एकजूट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री सतीष बेहरा, महौपार जीवर्धन चैहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, कमल गर्ग,रविन्द्र गभेल, पवन शर्मा, नरेष कुमार पंडा, रत्थूलाल गुप्ता, जयप्रकाश पटेल, दीपक सिदार, सुरेश गोयल, विलिस गुप्ता, अनुपम पाल, सनत नायक, विनायक पटनायक, गोकुल यादव, अशोक अग्रवाल सहित सभी मंडलो के अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही सभी ने समवेत स्वर से आयोजन को सफल बनाए जाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here