Home छत्तीसगढ़ प्राथमिक शाला अंडा में “वार्षिकोत्सव सह अतिथि सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन,बच्चों...

प्राथमिक शाला अंडा में “वार्षिकोत्सव सह अतिथि सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन,बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन 

0

मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट

 

Ro.No - 13672/156

मुंगेली -( सरगांव) – शास प्राथ शाला अंडा में “वार्षिकोत्सव सह अतिथि_ सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर.चतुर्वेदी ने कहा कि कड़ी मेहनत व संघर्ष से सफलता पाई जा सकती है,सफलता के लिए कोई शार्टकट रास्ता नहीं है, भारतीय परंपरा,छत्तीसगढ़ी संस्कृति व अनुशासन का जीवन में बड़ा महत्व है और इसकी झलक विद्यालयीन स्तर पर देखने को मिलता है,हम आज पूरी ईमानदारी से इसको जीवन में आत्मसात करेंगे तो जीवन सर्वोच्च पद पर आसीन होंगे।
विशिष्ट अतिथि सरपंच सरस्वती बघेल,एन आर ध्रुव सहायक वि.खं. शिक्षा अधिकारी पथरिया ने कहा कि स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होती है,मंच के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है,के.के.यदु पूर्व विखं शिक्षा अधिकारी भाटापारा, निर्मला तिग्गा प्राचार्य,राकेश टंडन शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गई, सरस्वती वंदना पायल यादव के द्वारा प्रस्तुत किया गया साथ ही स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य ज्योति साहू एवं साथियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया,”बेटी बचाओ_बेटी पढ़ाओ” विषय पर कु.मंजू एवम साथियों के द्वारा सुंदर एवम् शिक्षाप्रद प्रसंग प्रस्तुत किया गया,साथ ही सोशल मीडिया एवं नशा का समाज पर दुष्प्रभाव के विषय पर भाषण प्रस्तुत किया गया.खुशी,रोशनी, दुर्गा एवं साथियों के द्वारा सुंदर आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया गया,सभी प्रतिभागी छात्र_ छात्राओं के द्वारा सुआ नृत्य,पंथी नृत्य,राऊत नृत्य,कर्मा नृत्य,एवं अन्य पारंपरिक नृत्य के साथ राम जी की झांकी के साथ भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा एवं मेरे चौखट पर चलकर आज राम आए हैं गीत पर भारती,सुप्रिया एवम् साथियों के द्वारा सुंदर,मनमोहक एवम् रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई,विद्यालय एवम् गुरू के महत्व को बताते हुए शुभम,शिव यादव एवम् प्रिंस के द्वारा सुंदर कविता प्रस्तुत की गई.
सभी अतिथियों का शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया.प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी,अतिथियों के कर कमलों से प्रशस्ति_पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड पथरिया के शिक्षक आर के साहू,अशोक बरगाह, मोतीलाल अनंत,प्रकाश पटेल,प्रमोद राजपूत,नारायण टंडन आदि उपस्थित रहे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शाला के शिक्षक मानचंद गोंड,रामलाल कौशिक, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष दउवा राम ध्रुव,दुष्यंत कौशिक, शैली दीपक कौशिक,जयप्रकाश, हेमकेश्वर कौशिक,आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधान पाठक ललित यादव ने किया.!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here