Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से...

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

0

सोहागपुर – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और वंदेमातरम् के सामूहिक गान से हुई। इसके बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यों ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक महत्व और भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता पर प्रकाश डाला। बच्चों ने रक्षाबंधन विषय पर कविताएं, गीत और नाट्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

Ro.No - 13672/156

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि यह पर्व सिर्फ राखी बांधने का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ाने का भी अवसर है। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ हुआ। विद्यालय परिवार से प्रहलाद साहू प्रधानाचार्य , शशि प्रभा तिवारी , हेमलता साहू , राजेश्वरी श्रीवास , यशोदा साहू , प्रीति पटेल, तुलसी साहू , रजनी पटेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here