Home छत्तीसगढ़ आदर्श कन्या आश्रम की छात्रा की कुएं में गिरकर मौत

आदर्श कन्या आश्रम की छात्रा की कुएं में गिरकर मौत

0

 

 

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इतामपारा स्थित आदर्श कन्या आश्रम की कक्षा दूसरी की छात्रा लक्ष्मी पूनेम (उम्र लगभग 7 वर्ष) की शनिवार सुबह कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। लक्ष्मी गोटपाल नदी पार की रहने वाली थी। रक्षाबंधन के मौके पर परिवार उसे घर लेकर गया था, लेकिन वह एक दिन पहले के लिए अपने रिश्तेदार के पास इचामीपारा में ही ठहरी हुई थी।

 

सुबह नहाने के दौरान वह खुले कुएं के पास पहुंची और अचानक पैर फिसल जाने से उसमें गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन पानी की गहराई और कुएं की संरचना के कारण उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

 

भैरमगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले कुएं के पास कोई सुरक्षा घेराबंदी नहीं थी। घटनास्थल में क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी भी पहुंचे। आसपास के कुओं पर पक्की दीवार या जाली लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here