Home Blog प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता...

प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

0

Financial assistance of Rs. 8 lakh approved for two families affected by natural disaster

उत्तर बस्तर कांकेर 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब और गड्ढे में डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में उनके निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये की मान से 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा 25 वर्षीय प्रीतम उईके की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम सेलेगांव निवासी कीर्तन उईके और श्रीमती केशरबाई के लिए चार लाख रूपए तथा आमाबेड़ा तहसील के ग्राम बड़ेतेवड़ा निवासी 55 वर्षीय श्रीमती बजायबाई मंडावी की गड्ढे में गिरकर डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित रामसिंह के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here