04 drunkards, drug addicts and miscreants creating ruckus in public place were arrested.
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
दिनांक -12.08.2025
पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान असमाजिक तत्वों के द्वारा हुल्लड़बाजी, मोहल्ले वालों को परेशान रहने के सूचना पर सूचना तस्दीक के दौरान दुध नदी किनारे पंडरीपानी कांकेर से अनावेदकगणः-
1.नागेश साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम अण्डा जिला दुर्ग
2.सौरभ देशमुख पिता लक्ष्मीनारायण देशमुख उम्र 30 वर्ष साकिन विनायकपुर थाना अण्डा जिला दुर्ग
3.विकास मारकण्डे पिता स्व. कृष्ण कुमार मारकण्डे उम्र 33 वर्ष ग्राम अण्डा जिला दुर्ग
4.योगेश्र साहू पिता अरविन्द साहू भाखारा जिला धमतरी हाल ग्राम अण्डा जिला दुर्ग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धारा में इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, आरक्षक शक्ति सिंह, थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक देवेन्द्र मंडावी, लक्ष्मीनारायण शोरी का अहम भूमिका रहा है।



