Home Blog अवैध शराब बंद करने सरपंच ने कलेक्टर से की मांग

अवैध शराब बंद करने सरपंच ने कलेक्टर से की मांग

0

Sarpanch asked the collector to stop illegal liquor

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

मुंगेली -पथरिया /- ग्राम पंचायत बदरा (ठा.)थाना पथरिया, आबकारी उप निरीक्षक पथरिया की सरपंच ममता रमेश कुर्रे ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर गांव में बिक रही अवैध कच्ची व पक्की शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सरपंच ने बताया कि गांव में अवैध शराब के कारोबार से नशाखोरी बढ़ रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और महिलाओं, बच्चों व आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई कर बिक्री को स्थायी रूप से बंद कराया जाए, ताकि गांव में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

फिर हाल अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशन उपरांत उच्च अधिकारियों के द्वारा किस प्रकार की कार्यवाही किया जाता है , यह लेनदेन कर विक्रेता को छोड़ दिया जाता है यह तो अधिकारी के विवेक पर निर्भर करता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here