Home Blog  सार्वजनीक स्थान पर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियों हुल्लड़बाजी लडाई झगड़ा कर रहे 02...

 सार्वजनीक स्थान पर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियों हुल्लड़बाजी लडाई झगड़ा कर रहे 02 गिरफ्तार ।

0

02 drunkards, drug addicts and miscreants who were creating ruckus and fighting in public place were arrested.

दिनांक 13.08.2025

Ro.No - 13672/156

पुलिस थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर
—00—-
 पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर लड़ाई-झगड़ा, शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान असमाजिक तत्वों के द्वारा हुल्लड़बाजी, मोहल्ले वालों को परेशान रहने के सूचना पर सूचना तस्दीक के दौरान दो अलग-अलग जगह बस स्टाफ पंडरीपानी कांकेर एवं से अनावेदकगणः-
1.पंकज कुमार साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम लखनपुरी थाना चारामा
2.नासिर खाना पिता नाजिर खान 24 वर्ष साकिन अन्नपूर्णापारा कांकेर
के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धारा में इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, मप्रधान आरक्षक हितेश्वरी चेलक, प्रआर.कौशल साहू आरक्षक श्रवण ठाकुर, थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक देवेन्द्र मंडावी, लक्ष्मीनारायण शोरी का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here