Home छत्तीसगढ़ डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे...

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में दिखाया श्रेष्ठ प्रदर्शन

0

 

मस्तूरी।विशाखापट्टनम में डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा मस्तूरी के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप में भारत सहित 10 देशों के खिलाड़ी भाग लिए, जिनमें नेपाल, बांग्लादेश, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, सऊदी अरब, और नाइजीरिया शामिल थे।

Ro.No - 13672/156

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा मस्तूरी के दो विद्यार्थियों, आर्य दुबे और सक्षम दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। जूनियर खिलाड़ी आर्य दुबे ने 33 किलोग्राम वर्ग में काता में गोल्ड और कुमिते में ब्रांच मेडल जीता, जबकि सीनियर खिलाड़ी सक्षम दुबे ने 16 वर्षीय वर्ग में 45 किलो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

इन उपलब्धियों के लिए दोनों खिलाड़ियों ने कराटे कोच दीपक दुबे से प्रशिक्षण लिया, जबकि सचिव वरुण पांडे और शाला के व्यायाम टीचर मोहित राम साहू ने भी उन्हें मार्गदर्शन दिया। शाला की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने दोनों बच्चों को बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया।

शिक्षकों ने भी खुशी से बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा का नाम रोशन किया है, और उम्मीद है कि ये विद्यार्थी आगे भी उच्च स्तर पर अभियान जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here