Home Blog धौराभाठ रोजगार सहायक पर अनियमितता का आरोप, जांच में पाया गया दोषी,...

धौराभाठ रोजगार सहायक पर अनियमितता का आरोप, जांच में पाया गया दोषी, ग्रामीणों को कार्यवाही का इतिजार,

0

Dhorabhath employment assistant accused of irregularities, found guilty in investigation, villagers await action,

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

मुंगेली- लोरमी/- कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम पंचायत धौराभाठ के रोजगार सहायक सचिव मेलाराम साहू के विरुद्ध आवास योजना में अनियमितता और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता चुन्नी साहू ने आरोप लगाया है कि हितग्राहियों का बिना मकान बनाए प्रथम किस्त के अलावा द्वितीय किस्त जारी करना एवं मकान पूर्ण बता कर राशि आहारण कर किया गया,

शिकायत में हितग्राहियों के नाम—कुमारी बाई- वैशाखू =CH 3482668, रामकुमार साहू-नारायण=CH 2977027, उर्मिला साहू -जोध्हर= CH 2977179, जमुना साहू- मेलाराम साहू=CH 115068388, देवकरण साहू-सियाराम साहू=CH 3159642, पंचकुमारी-प्रहाद साहू= CH 122287908,आदि शामिल हैं। इसके अलावा मजदूरी भुगतान भी अन्य व्यक्तियों के नाम से उनके खातों में डाले जाने का आरोप है।

शिकायत उपरांत उच्च अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर जांच की, जिसमें अनियमितता पाई गई। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन रोजगार सहायक सचिव मेलाराम साहू पर कार्यवाही करता है चून्नी साहू का आरोप है कि रोजगार सहायक मेलाराम साहू का ग्राम पंचायत धौराभाठ से ट्रांसफर कर दुसरे पंचायत में भेज दिए है और अधिकारियों के द्वारा मामला को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में देखने वाली बात यह होगी कि क्या अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही किया जाता है यह फिर कागजों में सिमट कर रह जाता यह आगामी दिनों में देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here