Home Blog शा. उ. मा. वि. धोबनी में स्वतंत्रता दिवस पर शिवकुमारी साहू ने...

शा. उ. मा. वि. धोबनी में स्वतंत्रता दिवस पर शिवकुमारी साहू ने फहराया तिरंगा

0

धोबनी – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबनी में गरिमा पूर्ण ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, श्रीमती शिवकुमारी साहू ने राष्ट्रध्वज फहराया और उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंग गया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार प्रधान ने बताया की सत्र 2024 -25 के मेधावी छात्र – छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरुषकृत किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष तोषण लाल साहू , जगमोहन लाल साहू विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य , राजीव लोचन साहू सरपंच , अनिल साहू , योगेश्वर साहू , लोचन प्रसाद साहू , सतीश साहू , रोहित साहू , ग्रामीणजन, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here