Home Blog ग्राम पंचायत जामगांव सरपंच ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत भवन...

ग्राम पंचायत जामगांव सरपंच ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत भवन में किया ध्वजारोहण

0

कांकेर । पंचायत भवन में आज शुक्रवार को सरपंच श्रीमती भगवती उइके द्वारा 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव श्यामसाय नुरेटी पदाधिकारी व ग्रामीण की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया इस दौरान वार्ड पंचों के द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया. वहीं सालिक बघेल के संदेश का वचन उपसरपंच सुरेश कुमार शोरी के द्वारा किया गया साथ ही मिष्ठान का वितरण किया गया ग्राम पंचायत के जामगांव स्थित पंचायत भवन पर की प्रतिमा के समक्ष ग्रामीण द्वारा ध्वजारोहण किया गया ग्राम पंचायत सरपंच भगवती उइके ने ध्वजारोहण कर गांव वासियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होने कहा कि आजादी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि विचार और मूल्यों की यात्रा है भारत की विचारधारा, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और संविधान व मानवता के सिद्धांतों पर आधारित है, देश को एकता, भाईचारा और शांति की दिशा देती रही है उन्होंने महान नेताओं के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि प्रेम, अहिंसा और न्याय की परंपरा से पहचान रही है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला सह मंत्री धर्मेंद्र सुरुजिया ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के बाद मिली आजादी की याद दिलाता है, साथ ही उन शहीदों के बलिदान को भी श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने देश की खातिर अपना जीवन न्यौछावर कर दिया. यह दिन मातृभूमि के प्रति प्रेम और गर्व का प्रतीक है. आज की पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से प्रेरणा लेकर देश सेवा में योगदान देना चाहिए इस पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नरहरपूर प्रखंड सह मंत्री गौरव शोरी सतीश राठौर रोजगार सहायक देवकुमार सिन्हा धनराज शोरी रघुलाल चौहान सतेन्द्र मरकाम चन्द्रभान शोरी अजीत नेताम नरेन्द्र नाग संदीप राय सुरेश मंडावी रमशिला नेताम सहित रमेश्वरी सिन्हा सरिता मंडावी दैमो नेताम कुलेश्वरी शोरी प्रेमवती कुंजाम फुलमा वट्टी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here