04 accused arrested for creating ruckus and fighting among drunkards, drug addicts and miscreants in public place
पुलिस थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर
दिनांक 16.08.2025
पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं पैदल गस्त कर अपराधियों पर नकेल कसना जारी।
श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर लड़ाई-झगड़ा, शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर में गस्त के दौरान असमाजिक तत्वों के द्वारा हुल्लड़बाजी, मोहल्ले वालों को परेशान रहने के सूचना पर सूचना तस्दीक के दौरान अलग-अलग स्थान से अनावेदकगणः-
1.नंद कुमार पाण्डेय पिता दुर्गाप्रसाद पाण्डेय साकिन मोखलामांझी गली अन्नपूर्णापारा कांकेर
2.तिलक राम साहू पिता दयाराम साहू साकिन शांतिनगर कांकेर
3.सुरेन्द्र जाधव पिता पन्ना जाधव साकिन शांतिनगर कांकेर 4. कुन्दन राय चन्द्रवंशी पिता सुरेन्दर राय सा. दरियापुर रेवा गया बिहार हाल शांतिनगर कांकेर
के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धारा में इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, प्रआर.कौशल साहू आरक्षक शिशुपाल शोरी, थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक देवेन्द्र मंडावी, लक्ष्मीनारायण शोरी का अहम भूमिका रहा है।



