*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी नगर के सरस्वती शिशु स्कूल में योगेश्वर श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव पर बच्चों को राधा कृष्ण के वेश में स्कूल में बुलाया गया। स्कूलों में बच्चों ने राधा और कृष्ण के जीवन से जुड़ी बाल लीलाओं पर नृत्य प्रस्तुत कर नगर भ्रमण किए।
यादव समाज तथा ग्रामीणों द्वारा श्रीकृष्ण राधा सज्जा के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
तथा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण आरती की गई, इसके बाद सभी ने श्री राधाकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। बाल कृष्ण बने बच्चों नव मन मोहक गरबा खेला। बालकृष्ण की लिलाओ पर आधारित गीतों पर नृत्य किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बालगोपाल बने बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर दिलीप यादव, कन्हैया यादव ,प्रभात अवस्थी, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, शिव यादव, कृष्णा यादव, अजय यादव, नवल यादव, राहुल यादव, राजू यादव, बहुरन यादव सहोरन यादव तथा भारी संख्या में ग्रामीण जल में उपस्थित।



