Home Blog गौ सेवा धाम में जीवंत झांकी के साथ मनाया गया श्री कृष्ण...

गौ सेवा धाम में जीवंत झांकी के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

0

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

मस्तूरी।बिलासपुर गौ सेवा धाम जहां घायल गोवंश का उपचार किया जाता है उस स्थान पर इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव जीवंत झांकी के साथ मनाया गया जिसमें गौ माता के बछड़े को झूले में बैठाकर लोगो ने गौ माता को झूला झुलाया और श्री कृष्ण भगवान को भी झूला झुलाया गया इस अवसर माखन मिश्री का भोग लगाया गया।
नंदनी गौ माता के पैरो के नीचे से लोगो ने जाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया

Ro.No - 13672/156

साथ ही सभी भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना कर गौ माता की रक्षा हो इसके लिए भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की पूरे भारत के लोग स्वस्थ रहे भारत में खुशहाली रहे ये कामना भगवान श्री कृष्ण से की रात्रि १२ बजे आरती कर गौसेवकों ने प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर बिलासपुर गौ सेवा धाम के विपुल शर्मा,गोपाल कृष्ण रामानुजदास,शत्रुघ्न यादव,बाबा शर्मा, सौमित्र शुक्ला,सौरभ शुक्ला,राहुल राय,शुभम् शुक्ला,शिवांश पांडेय,नमन सोनी,प्रिंस सोनी विकास यादव ,वैदिक,विकास शर्मा,गौरव शर्मा,चीकू शर्मा,स्मृति शर्मा,शुभम् साहू,नीलू दीदी रेखा शर्मा,विनय शर्मा,स्पर्श शर्मा,आकाश मिश्रा आकाश दुबे,अंकित तिवारी निहाल राके,आशीष त्रिपाठी,विक्रम सिंह,दिव्यांश रजक,अभिषेक गुप्ता,संकल्प शुक्ला जी सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को नगर सहित पूरे क्षेत्र में लोगों ने बहुत ही सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here