Home Blog नक्सलियों की आईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, तीन घायल जवानों का...

नक्सलियों की आईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, तीन घायल जवानों का चल रहा इलाज

0

One soldier martyred in Naxalite’s ID blast, three injured soldiers are being treated

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले के नेशनल पार्क एरिया भोपालपट्टनम के उल्लूर इलाके में सोमवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। नक्सलियों का कायराना करतूत आया सामने जानकारी के अनुसार, एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली DRG टीम जब सर्चिंग कर रही थी, तभी माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में चार जवान आ गए।

Ro.No - 13672/156

विस्फोट में डीआरजी का जवान दिनेश नाग शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। नक्सल प्रभावित जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

मामले की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here