Home Blog तेज गति वाहन चालको के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही

तेज गति वाहन चालको के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही

0

Traffic police takes strict action against speeding drivers

जिला-कांकेर (छ. ग.)
दिनांक- 18.08.2025

Ro.No - 13672/156

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के निर्देशानुसार, श्री दीपक सॉव यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात टीम के द्वारा जिले मे आये दिन बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु दिनांक 18/08/2025 को ऊपर नीचे रोड : गोविंदपुर एवं बाफना लान के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर इंटरसेप्टर वाहन से विशेष अभियान चलाकर ओव्हर स्पीड से वाहन चालन करने वाले कुल 14 बस चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए समन शुल्क की राशि 28000/- रूपये वसूली गयी इसके साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के परिपालन मे विशेष पहल करते हुए HSRP नम्बर प्लेट संबंध मे यातायात शाखा कांकेर मे कैम्प लगाकर लोगों को जागरूक कर लगभग 40 लोगों का HSRP नम्बर प्लेट हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया इस प्रकार कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here