Home Blog जिला स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से नवाजे गए ओमप्रकाश निषाद

जिला स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से नवाजे गए ओमप्रकाश निषाद

0

रायगढ़। शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबंध जिले की अग्रणी किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के छात्र ओमप्रकाश निषाद पिता शौकीलाल, निवासी सूरजगढ़ को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं समाज सेवा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान राज्य के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

Ro.No - 13672/156

ओमप्रकाश निषाद ने यह उपलब्धि महाविद्यालय के प्राचार्य तथा एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफीसर डॉ. कपूर चंद गुप्ता के मार्गदर्शन में निरंतर परिश्रम एवं सक्रिय सहभागिता से अर्जित की है।

इस उपलब्धि पर पूरे महाविद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ओमप्रकाश निषाद को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here