Cows roaming in the city were left in Goshatan – Arun Kaushik
कांकेर। कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक के नेतृत्व में आज शहर मे घुमने वाले व सड़क पर बैठने वाले घुमंतु मवेशियों को नगर पालिका के कर्मचारियों व गौसेवकों की सहायता से पकड़ कर गोठान में ले जाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने कहा कि शहर के सड़क को पशु मुक्त करने अब लगातार अभियान चलाया जायेगा। शहर के बीच सड़क पर मवेशियों के बैठने के कारण अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिन मवेशी मालिकों ने अपने मवेशी घर में रखने के बजाय सड़क पर खुला छोड़ रखा है ऐसे सभी पशु मालिकों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को लिखा जायेगा।
श्री कौशिक ने शहर व आसपास के सभी गौ पालकांे से अपील की है कि गौमाता को सड़क पर खुला छोड़ने के बजाय अपने घर में बांध कर रखें।
इस अभियान में नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, ललित गांधी, अजय जैन, वीरू साहू, संतोष जोशी, वैभव कौशिक, भावेश सिन्हा, बजरंग दल व नगर पालिका के कर्मचारियों का विशेष सहयोग मिला।
अरूण कौशिक



