Home Blog  अवैध रूप से शराब बिक्री में आबकारी एक्ट तहत् 01 महिला आरोपिया...

 अवैध रूप से शराब बिक्री में आबकारी एक्ट तहत् 01 महिला आरोपिया गिरफ्तार ।

0

One female accused arrested under Excise Act for illegal sale of liquor.

दिनांक 31.08.2025

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
– —0000—-
 देशी-अंग्रेजी शराब कुल 29.280 लीटर अवैध शराब बरामद ।
 कुल 12,680 रूपये किमती अवैध शराब जप्त कर कार्यवाही किया गया।

-00-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कंाकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में जिला में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही के आदेश पर थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब बिक्री, परिवहन के रोकथाम कार्यवाही दौरान दिनांक 30.08.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिलने पर सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के रवाना होकर संदेही हेमीन सिन्हा को विधिवत् नोटिस देकर आबकारी एक्टी की कार्यवाही किया गया जिसमें संदेही हेमीन सिन्हा के जैन होटल स्थान मुड़पार दखनी में अवैध शराब बिक्री हेतु रखे सूचना की तस्दीक हेतु गवाहों के समक्ष सघन तलाश किया गया तलाशी दौरान देशी पैव्वा 50, अंग्रेजी पौव्वा 26, बियर 24 नग कुल 29.280 लीटर किमती 12,680 रूपये एवं बिक्री का रकम 1800 रूपये को जप्ती कार्यवाही किया गया। वजह सबूत संदेही को कारण बताकर आरोपिया हेमीन सिन्हा पिता लक्ष्मीनारायण सिन्हा उम्र 30 वर्ष पता ध्रुवापारा मुड़पार दखनी थाना कंाकेर को दिनांक 30.08.2025 को गिरफ्तार किया गया है। बाद अपराध धारा सदर के संबंध में मौके की संम्पूर्ण अग्रिम कार्यवाही पूर्ण कर मामला अजमानतीय अपराध का घटित होना पाये जाने पर थाना कंाकेर में अपराध क्र. 316/25 धारा-34(2) आब.एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। आरोपिया हेमीन सिन्हा पिता लक्ष्मीनारायण सिन्हा उम्र 30 वर्ष पता ध्रुवापारा मुड़पार दखनी थाना कंाकेर को मामला अजमानतीय होने से रिमाण्ड फार्म तैयार कर माननीय न्यायालय कंाकेर पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रआर.203 ओमप्रकाश,आरक्षक श्रवण ठाकुर,आरक्षक राकेश बघेल,आरक्षक अनील सलाम एवं थाना पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here