Home कांकेर पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 04 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए...

पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 04 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

0

कांकेर, 11 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आज दो पालियों में संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 03 से शाम 05 बजे के बीच आयोजित हुई। इसके लिए जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उक्त परीक्षा में कुल 04 हजार 779 आवेदकों में से 03 हजार 625 परीक्षार्थी प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल हुए, वहीं द्वितीय पाली में 03 हजार 582 परीक्षार्थी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here