Home Blog आज से प्रारंभ दो दिवसीय ओपन मेगा प्लेसमेंट करियर कार्निवल 2025 सांदीपनी...

आज से प्रारंभ दो दिवसीय ओपन मेगा प्लेसमेंट करियर कार्निवल 2025 सांदीपनी में

0

Two-day Open Mega Placement Career Carnival 2025 starts today in Sandipani

मस्तूरी।आज से दो दिवसीय ओपन मेगा प्लेसमेंट कैरियर कार्निवल 2025 सांदीपनी ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पैंड्री (मस्तूरी) बिलासपुर से प्रारंभ होने जा रहा है। आज मंगलवार 2 सितंबर 2025 को मेडिकल, हेल्थ सेक्टर, फार्मिस्टिकल, इंडस्ट्रीज़ व सिक्योरिटी से संबंधित 32 संस्थाएं, संगठन व महाविद्यालय 356 नई नियुक्तियां योग्य युवाओं के लिए ला रहे हैं इसमें न केवल वर्तमान में पढ़े नए युवाओं के साथ-साथ अनुभवी व्यक्ति भी इस मेगा प्लेसमेंट में ऑनलाइन आवेदन कर या प्लेसमेंट स्थल पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लेकर अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी प्राप्त कर सकता है। वहीं बुधवार 3 सितंबर 2025 को विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल्स, कंस्ट्रक्शन (बिल्डर्स), मीडिया, होटल, बैंकिंग, फाइनेंशल व रिटेलर्स से संबंधित संस्थाएं संगठन महाविद्यालय नई नियुक्ति योग्य व अनुभव भी व्यक्ति के लिए ला रही है।

Ro.No - 13672/156

सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा आयोजित ओपन मेगा प्लेसमेंट कैरियर कार्निवल 2025 के प्रथम दिवस में छत्तीसगढ़ के 6 जिलों से अधिक एवं मध्य प्रदेश के भी संस्थाएं, संगठन व महाविद्यालय अपनी संस्था के लिए काबिल व योग्य व्यक्तियों को नियुक्ति देने आ रही है। छत्तीसगढ़ में रहने वाले योग्य बेरोजगार युवाओं के लिए यह अवसर किसी स्वर्णिम मौके से कम नहीं है इसीलिए सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन चाहता है कि न सिर्फ बिलासपुर जिले अपितु छत्तीसगढ़ के रोजगार की अभिलाषित युवा इस रोजगार मेले का हिस्सा बने, उसके लिए युवा को दो माध्यमों से रजिस्ट्रेशन कर सकता है प्रथम दी गई हुई लिंक(https://forms.gle/YkHp64K2LFE5x5nL7) एवं द्वितीय दी गई क्युआर कोड को स्कैन कर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन ना होने की स्थिति में संस्था से संपर्क(9243569618, 6232227252) कर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में परिवर्तित कर सकते है। साथी ही स्वयं आकर सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पैंड्री मस्तूरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर सकते हैं। सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन इस ओपन मेगा प्लेसमेंट कैरियर कार्निवल 2025 पर आने वाले सभी व्यक्तियों को रोजगार देने व रोजगार प्राप्ती के लिए सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here