Home Blog ई-मार्केट प्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला 05 सितम्बर को

ई-मार्केट प्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला 05 सितम्बर को

0

Workshop on e-market place and digital marketing on 05 September

कांकेर, 02 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के तहत आगामी शुक्रवार 05 सितम्बर को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर द्वारा “ई-मार्केट प्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा ‘‘एमएसएमई के लिए बाज़ार विकास“ विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केन्द्र ने बताया कि उक्त कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई, महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूह के सदस्यों एवं पारंपरिक कारीगरों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के माध्यम से अपने उत्पादों की बाज़ार में पहुँच बढ़ाने, विपणन सहायता प्राप्त करने, नेटवर्किंग के अवसर समझने, उत्पादों की दृश्यता में वृद्धि तथा लॉजिस्टिक्स समर्थन के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला विशेष तौर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित उद्यम तथा ऐसे कारीगर एवं उत्पादक जो ऑनलाइन बिक्री के इच्छुक हैं, के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लेकर इसका समुचित लाभ लें। यह कार्यशाला कांकेर शहर के होटल आनंदम, सिटी सेंटर माल में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, उत्तर बस्तर कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here