He is the winner of many competitions including India’s Got Talent
चक्रधर समारोह 2025
Ro.No - 14097/148
अबूझमाड़ के मल्लखंब दल की प्रस्तुति आज शाम 7.30 बजे से
रायगढ़ /40 वें चक्रधर समारोह के आठवें दिन आज 3 सितम्बर को अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मल्लखंभ दल की प्रस्तुति होनी है। यह कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि अबूझमाड़ के इस मल्लखंब दल ने अपनी प्रतिभा और लगन के बुते बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों में अपनी ख्याति बटोरी है। छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के 2023 का खिताब अपने नाम किया है।



