Home Blog नीति आयोग के राज्य नोडल अधिकारी ने बैठक लेकर की समीक्षा

नीति आयोग के राज्य नोडल अधिकारी ने बैठक लेकर की समीक्षा

0

State nodal officer of NITI Aayog held a meeting and reviewed the situation

उत्तर बस्तर कांकेर 03 सितम्बर 2025/ भारत सरकार नीति आयोग द्वारा प्रायोजित आकांक्षी जिला/ब्लॉक कार्यक्रम के तहत राज्य नोडल अधिकारी श्री शिवम मिश्रा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने मंगलवार 02 सितम्बर को सुबह 11 बजे से मावा मोदोल सेंट्रल लाईब्रेरी कांकेर सहित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला अन्नपूर्णा पारा का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् अपरान्ह में अकांक्षी ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारियों की जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर इसके क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में आकांक्षी जिला/ब्लॉक कार्यक्रम के तहत् स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना विभिन्न सूचकांकां में प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली, साथ ही विभिन्न सूचकांकों में प्रगति हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रवास के दूसरे दिन आज 03 सितम्बर को जनपद पंचायत दुर्गकोंदल के विभिन्न ग्रामों में जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण कार्यक्रम की जमीनी हकीकत से अवगत हुए। उन्होंने ग्राम डांगरा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, ग्राम दुर्गूकोंदल की लाईब्रेरी, ग्राम आंधेवाड़ा आंगनबाड़ी क्र.01, ग्राम हुलगांव (कोंडे) स्कूल भवनो का निरीक्षण एवं जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में सिविल हॉस्पिटल पखांजूर का निरीक्षण कर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here