Home Blog मधुर रागों से सजी प्रस्तुति, श्रोताओं के दिलों में उतरा संगीत का...

मधुर रागों से सजी प्रस्तुति, श्रोताओं के दिलों में उतरा संगीत का रस

0

The presentation was adorned with sweet melodies, the music touched the hearts of the listeners

चक्रधर समारोह 2025

Ro.No - 13672/156

मुंबई के विख्यात संगीतकार एवं गायक अर्नव चटर्जी की सुमधुर तान की गूंज

रायगढ़ / अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह की आठवीं संध्या में सुप्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक अर्नव चटर्जी ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्में और ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से प्रमाणित गायक अर्नव चटर्जी ने भजन, गज़ल और गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज़ और सुर-ताल की अद्भुत संगति ने श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अर्नव चटर्जी ने फिल्म, टीवी सीरियल, म्यूजि़क एल्बम और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के लिए किए गए अपने सृजनात्मक योगदान की झलक भी प्रस्तुत की। संगीत प्रेमियों ने उन्हें खड़े होकर तालियों से सम्मानित किया। चक्रधर समारोह की इस संध्या में उनकी प्रस्तुति ने न केवल भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया बल्कि अर्नव चटर्जी की संगीतमयी संध्या ने समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here