कोरिया से भगवान दास की रिपोर्ट
कोरिया/भरतपुर–सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री (भारत सरकार) रेणुका सिंह की अभिनव पहल पर विकासखंड सोनहत में पहली बार शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितम्बर 2025, शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, सोनहत में किया जाएगा।
इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के टॉपर छात्र–छात्राओं को “विधायक छात्र गौरव पुरस्कार” के तहत प्रशस्ति पत्र एवं लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों को “ गुरु वंदन सम्मान” और विकासखंड सोनहत के शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।
मुख्य आकर्षण इस बात का रहेगा कि यह आयोजन स्वयं रेणुका सिंह की पहल पर हो रहा है और वे समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
कार्यक्रम विधायक रेणुका सिंह के साथ बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े होंगे।
तथा उक्त समारोह में जिला कोरिया के साथ साथ एमसीबी जिला के जनप्रतिनिधिगण भी शामिल रहेंगे।
*छात्र छात्राओं को हमेशा प्रोत्साहित करतीं हैं विधायक*
ज्ञात हो कि परीक्षा के पहले विधायक रेणुका सिंह ने अपने क्षेत्र के छात्र–छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा था कि जो भी विद्यार्थी प्रदेश में टॉप 10 में स्थान बनाएगा, उन्हें वे स्वयं पुरस्कृत करेंगी। अब उसी संकल्प के तहत यह पुरस्कार वितरण किया जा रहा है।
आपको बता दें कि इसके पूर्व जब वे विधायक और कैबिनेट मंत्री रहीं हैं तो वे अपने विधानसभा क्षेत्र के छात्र छात्राओं सहित उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करतीं रहीं हैं।
उक्त आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग सोनहत जिला कोरिया द्वारा किया जा रहा है। आयोजन कर्ताओं ने कहा कि उक्त समारोह न केवल गुरुजनों के योगदान का सम्मान करेगा बल्कि छात्रों में शिक्षा के प्रति नया उत्साह भी जगाएगा।जिसके लिए क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह बधाई की पात्र हैं।



