Home Blog कांकेर पुलिस द्वारा अंधेकत्ल का किया गया खुलाशा।

कांकेर पुलिस द्वारा अंधेकत्ल का किया गया खुलाशा।

0

Blind murder solved by Kanker police.

थाना कांकेर,जिला उत्तर बस्तर कांकेर.
दिनांक 05.09.2025

Ro.No - 13672/156

—00—-

 हत्या कर फरार 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
 नवाखाई के दिन ग्राम मर्दापोटी में छोटे बेटे द्वारा अपने माँ की किया गया था हत्या।
 आरोपी ने हत्या कर साड़ी के फांसी के फंदे से शव क़ो लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का किया था कोशिश।
 पुलिस द्वारा कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी ने कबुला जुर्म।

—-00—-

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनेश सलाम पिता जय सिग सलाम उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मरदापोटी थाना कांकेर जिला कांकेर के हमराह राजेश भास्कर ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.09.25 को शाम 07.00 बजे ग्राम सरपंच राजेश भास्कर फोन कर बताया कि श्रीमती द्रोपती सलाम अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी है, तब मैं गांव के सरपंच, कोटवार एवं अन्य ग्रामीणो के साथ घर के अंदर जाकर देखा तो मेरी चाची घर परछी में मृत हालत में पड़ी थी उनके माथा में चोट का निशान था और जमीन में खुन फैला हुआ था। उसकी चाची की मौत अज्ञात कारण से हुआ है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर के मर्ग क्रमाक 132/25 धारा 194 बीएनएसएस की कायमी पश्चात जांच दौरान मृतिका द्रोपति सलाम पति स्व.जय राम सलाम उम्र 45 वर्ष निवासी मरदापोटी के शव पचनामा कार्यवाही पश्चात शव का पीएम कराया गया पी एम रिपोर्ट में मृतिका द्रोपति सलाम की मृृत्यु हत्या प्रकृति का होना लेख किया गया। मर्ग जांच में मृतिका की मौत अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करना पाया गया। अज्ञात आरोपी का कृत्य अपराध धारा 103 (1) बीएनएस का पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 320/2025 धारा 103(1) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। विवेचना कार्यवाही के दौरान श्रीमान उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब.कांकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित कर अधिक अंधेकत्ल का शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा घटना स्थल पहुंचकर कर वस्तुस्तिथि का जायजा एवं घटनास्थल का मुआयना कर टीम क़ो आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर ग्रामिणों, परिजनों से गहन पूछताछ के दौरान एवं मौके पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर छोटे बेटे के प्रति संदेह होना पाया गया। संदेही अन्नु सलाम पिता स्व. जयराम सलाम उम्र 21 वर्ष निवासी मरदापोटी थाना जिला कांकेर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर प्रारम्भ में पुलिस को बहुत अधिक गुमराह करते रहा परंतु अंततः अपराध घटित करना स्वीकार किया। जिसने पूछताछ पर बताया कि वह अपनी मां क़ो नवा खाने अपने बड़े पिताजी के घर नहीं जाने के नाम पर झगड़ा-बहस होने से एवं पूर्व में लगातार होते रहे झगड़े के कारण गुस्से में आकर आरोपी अनु सलाम अपनी मां के सिर में लकड़ी से वार कर एवं साड़ी से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया,जिसे आज दिनांक 05.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर,सायबर प्रभारी निरीक्षक राम कुमार साव के नेतृत्व में, उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, सउनि भुनेश्वरी भगत, प्रआर ओप्रकाश कृषान, आरक्षक शैलेन्द्र शोरी, शक्ति सिंह, बिरबल कोड़ोपी का अहम भूमिका रहा है।

 गिरफ्तार आरोपीः- अनु सलाम पिता स्व.जयराम सलाम उम्र 21 वर्ष निवासी मरदापोटी थाना जिला कांकेर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here