Counseling of the fourth waiting list for admission in class 9th in Prayas Residential Schools will be held on 12th and 13th September
उत्तर बस्तर कांकेर, 09 सितम्बर 2025/ नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव, बिलासपुर एवं बलरामपुर में शिक्षण सत्र-2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची आदिवासी विकास विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार चतुर्थ प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग व्ही.आई.पी. सीटी कॉलोनी के सामने रायपुर में काउसिंलिंग किया जाएगा, इसके लिए काउसिंलिंग तिथि 12 एवं 13 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 05 तक निर्धारित की गई है। अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) की बालक एवं बालिका तथा अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं को काउंसिलिंग के लिए 12 सितम्बर को उपस्थित होने कहा गया है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की बालक-बालिकाओं को 13 सितम्बर को काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान विद्यार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है। विद्यार्थी का प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण या शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी का मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकल से जांच प्रमाण पत्र के साथ 02 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लाना होगा। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक, पालक को काउंसिलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित की जाएगी।



