Home Blog वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध साल लकड़ी की...

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध साल लकड़ी की जब्ती

0

Forest department’s big action, large amount of illegal sal wood seized

रायगढ़। वन परिक्षेत्र तमनार की टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गदगांव के पास राबो डेम क्षेत्र से साल प्रजाति की कीमती लकड़ी के 25 से अधिक लट्ठे जब्त किए हैं। जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित मात्रा लगभग 5 घनमीटर बताई जा रही है और कीमत लाखों में है।

Ro.No - 13672/156

रास्ते में डंप मिली लकड़ी

मिली जानकारी के अनुसार, गदगांव के रास्ते में यह लकड़ी डंप कर रखी गई थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी लकड़ियां छोड़कर फरार हो गए। विभाग ने लकड़ियों को कब्जे में लेकर पीओआर दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दिया है।

सवालों के घेरे में विभागीय सिस्टम

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आरोपियों को पहले से ही वन विभाग की कार्रवाई की भनक लग चुकी थी, जिस कारण वे मौके से भाग निकले। सवाल यह उठता है कि वन विभाग की कार्रवाई की जानकारी तस्करों तक कैसे पहुंची?

घरघोड़ा लिंक की चर्चा

सूत्रों का यह भी कहना है कि यह मामला घरघोड़ा के किसी बड़े लकड़ी तस्कर से जुड़ा हो सकता है। यह जांच का विषय है कि आखिर किस जंगल से इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी की अवैध कटाई हुई और संबंधित बीट गार्ड व परिक्षेत्र सहायक को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?

कार्रवाई या कागजों में दफन?

स्थानीय लोगों में यह चर्चा भी है कि क्या वन विभाग इस मामले की गहन जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर अन्य मामलों की तरह यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here