Home कांकेर दो दिव्यांगों को प्रदाय की गई सहायक उपकरण सामग्री

दो दिव्यांगों को प्रदाय की गई सहायक उपकरण सामग्री

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन द्वारा दो दिव्यांगजनों को आज समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय किया गया। इनमें जिले के जनपद पंचायत चारामा अंतर्गत ग्राम पंचायत लिलेझर निवासी 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग श्री ग्वालराम निषाद को बैटरी चलित साइकिल दी गई, वहीं जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत ग्राम बागोडार की दिव्यांग बालिका कुमारी रोशनी नेताम को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर श्री महेश जैन, श्री उत्तम जैन, श्री उमाशंकर जैन और श्री सुखीराम नेताम सहित समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती क्षमा शर्मा उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here