Congress announced candidates for 4 Rajya Sabha seats, names of these leaders including senior Congress leader Sonia Gandhi
आईसीसी राज्यसभा सीटों के लिए चार उम्मदिवारों के नामों की घोषणा की है। लिस्ट में जारी नामों के अनुसार सोनिया गांधी को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बिहार से डॉ अभिषेक प्रसाद सिंह, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को उम्मीदवार बनाया गया है।
नामांकन करने के लिए जयपुर पहुंचीं सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी. सोनिया गांधी आज बुधवार (14 फरवरी) की सुबह जयपुर पहुंचीं. उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की.




