Home Blog छात्र-छात्राओं का फ्रेशर पार्टी ! प्रशासन ने लगाई रोक …

छात्र-छात्राओं का फ्रेशर पार्टी ! प्रशासन ने लगाई रोक …

0

Fresher’s party of students! Administration imposed ban…

रायगढ़। रायगढ़ शहर के निगम ऑडिटोरियम में सोमवार को यानि आज डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं का फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम होना था। इस कार्यक्रम की डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्रा तैयारी पिछले कई दिनों से की जा रही थी। छात्रों की ओर से करीब एक हजार विद्यार्थियों की उपस्थिति तय थी। उनका कहना है कि कार्यक्रम के लिए छात्रों ने रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में ₹20,000 एडवांस जमा कर अनुमति ली थी। लेकिन प्रशासन ने अचानक इस पर रोक लगा दी। छात्र नेताओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। उनका कहना है कि छात्रों से पहले ही 300₹ एवं 200₹ प्रति छात्र के हिसाब से सहायता राशि ली गई थी, जिसके बाद सब तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। वहीं, प्रशासन ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि ऑडिटोरियम में बिजली उपकरणों की खराबी और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को देखते हुए कार्यक्रम को रद्द किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी के बीच किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए यह कदम उठाया गया।स्थिति को देखते हुए चक्रधर नगर पुलिस और शहर के विभिन्न थानों से पुलिस बल को बुलाकर ऑडिटोरियम के बाहर तैनात किया गया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here