Home Blog रायगढ़ डिग्री कॉलेज विवाद: छात्र हित, पारदर्शिता व जिम्मेदारी को लेकर अभाविप...

रायगढ़ डिग्री कॉलेज विवाद: छात्र हित, पारदर्शिता व जिम्मेदारी को लेकर अभाविप ने उठाए संवेदनशील सवाल

0

Raigarh Degree College Controversy: ABVP raised sensitive questions regarding student interest, transparency and responsibility

रायगढ़ /अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने हाल ही में रायगढ़ के डिग्री कॉलेज में हुए विवादित घटनाक्रमों को लेकर गंभीर चिंता जताई है एवं कॉलेज प्रशासन, नगर निगम एवं संबंधित पक्षों से कई संवेदनशील सवाल उठाए हैं।

Ro.No - 13672/156

ABVP मांग करती है कि डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कॉलेज से बाहर प्रदर्शन की अनुमति किसने दी, क्या इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को पूर्व सूचना दी गई थी तथा नगर निगम से अनुमति किस संगठन के नाम से ली गई?

राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होने के दावे के बीच कांग्रेस की उपस्थिति पर भी प्रश्न चिन्ह लगाए गए हैं। साथ ही, जब NUSI और ABVP के नाम पर कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ है, तो NUSI के लोग कैसे वहां उपस्थित हुए? कॉलेज के स्वतंत्र कार्यक्रम होने की स्थिति में कॉलेज द्वारा जारी अनुमति पत्र को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

छात्र-छात्राओं को गुमराह करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है, साथ ही अवैध धन उगाही की आशंका पर भी जांच कर इसे बेनकाब करने की बात कही गई है। ABVP ने स्पष्ट किया है कि छात्र राजनीति किसी पार्टी विशेष की राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्रों के हित में और उनकी सुरक्षा के लिए होनी चाहिए।

अंत में, अभाविप ने कॉलेज प्रबंधन एवं प्रशासन से मांग की है कि वे इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान करें और रायगढ़ जैसे शांतिप्रिय जिले की शांति एवं सुरक्षा बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here