Fisheries Welfare Board Chairman Bharat Matiara arrives in Manendragarh, BJP workers give him a grand welcome
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष माननीय भरत मटियारा जी का आज मनेंद्रगढ़ प्रवास हुआ। इस अवसर पर मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले के नेतृत्व में महामंत्री आशीष मजुमदार, उपाध्यक्ष आशीष सिंह, भाजपा मनेंद्रगढ़ मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, युवा मोर्चा के अंकित शर्मा, हिमांशु, जलील शाह, दिलीप सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, मनेंद्रगढ़ में गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत से श्री मटियारा जी अभिभूत हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मत्स्य पालकों और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मत्स्य पालकों तक पहुँचे, इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें।
उन्होंने आगे कहा कि मत्स्य कल्याण बोर्ड का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करना, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उत्पादन बढ़ाकर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र में मत्स्यपालन को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं व मत्स्यपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।



