Home Blog जिला बिल्डिंग संघ ने भगवान* *विश्वकर्मा की स्थापना कर धूमधाम* *से किया...

जिला बिल्डिंग संघ ने भगवान* *विश्वकर्मा की स्थापना कर धूमधाम* *से किया पूजन

0

*जिला* *अध्यक्ष चंद्र प्रकाश* *सूर्या ने दिया विश्वकर्मा पूजन एवं प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन की बधाई शुभकामना संदेश*

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी।जिला बिल्डिंग संघ द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा जन्मोत्सव जिले के सभी ठेकेदार उपस्थित रहें और भगवान विश्वकर्मा जी मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किए उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए चंद्रप्रकाश सूर्या जिलाध्यक्ष भाजपा अ.जा.मोर्चा बिलासपुर नें कहा कि विश्वकर्मा पूजा, भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। जिसके अपने महत्व हैं। विश्वकर्मा पूजा का प्रमुख उद्देश्य सभी कारीगरों और शिल्पकारों का सम्मान करना है। ये लोग हमारे समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे विभिन्न प्रकार के उत्पादों और सेवाओं का निर्माण करते हैं। विश्वकर्मा, हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सभी कारीगरों के देवता हैं। उन्हें ब्रह्मा, विष्णु और शिव के बाद चौथा देवता माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा ने ही इस दुनिया को रचा था, और सभी देवताओं के लिए उनके निवास स्थान बनाए थे। इस प्रकार, वह सभी कारीगरों और शिल्पकारों के आदर्श देवता बन गए।
विश्वकर्मा जी के पूजा आराधना के बाद उपस्थित लोगों को भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव के साथ भारत देश के शिल्पकार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव का बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here