Prime Minister Narendra Modi’s birthday was celebrated through Seva programme across the district – Mahesh Jain
कांकेर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन जिले के सभी भाजपा मण्डलों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास व सेवा कार्य के माध्यम से मनाया गया।
भारत के यशस्वी व विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा संगठन सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर मनाती है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन को सेवा कार्य के लिए समर्पित किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की शुरूआत पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह धार्मिक स्थानों, तालाबों के किनारे, शहीदों, महापुरूषों के प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चला कर की।
जिला मुख्यालय कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन के नेतृत्व में शीतलापारा मंदिर तालाब के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक आशाराम नेताम अपने गृहग्राम बेवरती के स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए वहीं अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी पखांजूर के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी तरह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया अपने गृहग्राम कोरर में, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक ठाकुर चारामा में, जिला महामंत्री बृजेश चौहान भानुप्रतापपुर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के स्वच्छता अभियान में शामिल हुए साथ ही भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्षों मे अपने-अपने मण्डलों में चिन्हाकिंत स्थानों में सुबह स्वच्छता अभियान चलाया।
सुबह के कार्यक्रम पश्चात् सुबह 11 बजे जिला अस्पताल सहित जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को फल वितरण किया गया । जिला अस्पताल कांकेर में लोकसभा सांसद भोजराज नाग, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशाराम नेताम, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, राजा देवनानी सहित भाजपा के अन्य पदाािधकारियों ने मरीजों को फल वितरण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। साथ ही उक्त सभी जगहों पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश के धार से राष्ट्र के नाम संबोधन को लाइव सुना। प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को सुनने के लिए जिला अस्पताल, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, बुथों में विशेष व्यवस्था की गई थी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत की। आदि सेवा पर्व के माध्यम से आदिवासीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की योजनाएं लागु करने का संकल्प लिया।
देश के पहले पीएम मित्र पार्क धार में स्थापित करने की घोषणा की गई जिसमें वस्त्र उद्योग सहित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन बढ़ाने व अपनाऐं की अपील लोगों से की।
जिला अस्पताल कांकेर, समरसता भवन भाजपा कार्यालय चारामा में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसके माध्यम से जरूरतमंदों को रक्त मिल सके।
सिंगरभाठ कांकेर में महिला मोर्चा कार्यकर्ता नंदा गोसाई के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा खिचड़ी प्रसाद बांटा गया व प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई।
आगामी 2 अक्टूबर तक यह सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चलेगा जिसमें 19 व 20 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाई जायेगी।



