पुसौर
नगर पंचायत पुसौर में स्थापित व क्ष्याति लब्ध षिक्षण संस्था अभिनव विद्यामंदिर में स्कुल प्रमुख अक्षयकुमार सतपथी के मार्गदर्षन में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के तैलीय प्रतिमा स्थापित कर पुजा अर्चना एवं होम आरती किया गया जिसमें छात्रों के साथ साथ उनके पालक गण भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मातृपितृ दिवस के तारतम्य में सभी छात्रों ने अपने अपने माता पिता का चरण धोकर तिलक लगाते हुये वंदना किया। जानकारी के मुताविक उक्त कार्यक्रम स्कुल प्रांगण में सभी छात्र अपने अपने माता पिता को कुर्सी में बिठाये और उनके सम्मुख निचे बैठकर विधिवत् मंत्रोच्चार के साथ इसे संपन्न किया।



