Home Blog कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट...

कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की सभा में शामिल हुए विधायक विद्यावती सिदार सहित युवा जनपद सदस्य अब्राहम टोप्पो

0

MLA Vidyawati Sidar along with young district member Abraham Toppo attended the meeting of state in-charge Sachin Pilot in the Congress vote thief Gaddi Chhod program.

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13672/156

लैलूंगा 16 सितंबर को रायगढ़ की सर जमी पर गरजे सचिन पायलट सहित उमेश पटेल लालजीत राठिया विद्यावती सिदार सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेस प्रभारी युवा तुर्क सरदार सचिन पायलट ने मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि यहां जो उमड़ा हुआ सैलाब है इससे यह स्पष्ट है कि आपकी जमीन खिसक चुकी है आने वाले समय में आपका कोई भी षड्यंत्र आपका साथ नहीं देगा बस अब आप अपने जाने की तैयारी करो आज भारत देश का हर युवा बेरोजगार है किसान परेशान है चारों तरफ संकट है

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि अजारक स्थिति में लाकर झोंक दिया देश को नरेंद्र मोदी ने
आज हमारा देश एक विषम परिस्थिति से गुजर रहा है लोकतंत्र की हत्या हो रही है जनमत को चुराया जा रहा है और कुर्सी को हथीयाई जा रही है आज है जो जन सैलाब उमड़ हुआ है इस बात को स्पष्ट कर देता है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव सरकार पूरी तरह विफल है जनता समय का इंतजार कर रही है आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाने के लिए व्याकुल और तत्पर नजर आ रही है

इसके साथ सभी कांग्रेस के छत्रपो ने सभा को संबोधित करते हुए एक ही बात कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार एक विफ़ल सरकार है विष्णु देव की सरकार एक विफल सरकार है क्योंकि विष्णु देव की सरकार में शराब खोरी बड़ी है और किसानों के हितों की रक्षा नहीं हो रही है हमारा प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है यहां हमें रासायनिक खाद के लिए दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है किसानों को व्यापारियों से ब्लैक में औने-पौने दामों पर रासायनिक खाद खरीद कर अपने खेत की फसल में डाला जा रहा है जहां का किसान दुखी है वहां का राजतंत्र पूरी तरह फेलवर है यह कटु सत्य है इसे आप सभी को मानना पड़ेगा

लैलूंगा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है बेशुमार जंगलों की कटाई की जा रही है जिससे हमारे वन्य प्राणी खतरे में आ गए हैं हसदेव जंगल की कटाई हुई मेरे विधानसभा क्षेत्र के मुंडागांव में अवैध आधा ढूंढ पेड़ों की कटाई की गई जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है इसकी जिम्मेदार विष्णु देव सरकार है अंत में सभी नेता उमडे हुए जन सैलाब के उत्साह से लवरलेज थे औऱ।सभी ने जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि आने वाले समय में आप लोगों का सहयोग और आशीर्वाद चाहिए और एक स्वच्छ और न्याय प्रिय सरकार का इस देश में गठन होगा जिसमें आप लोग कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here