Home Blog पशुओं के सड़क पर विचरण के कारण दुर्घटना होने से कई बहुमूल्य...

पशुओं के सड़क पर विचरण के कारण दुर्घटना होने से कई बहुमूल्य जिंदगियां खोने पड़ते हैं इसे रोकना हम सब की जिम्मेदारी है,, जे आर भगत

0

Many precious lives are lost due to accidents caused by animals roaming on the road. It is our responsibility to stop this. JR Bhagat

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत मस्तूरी के सभा कक्ष में जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी के अध्यक्षता में विभिन्न पंचायत के सरपंच सचिव रोजगार सहायक तथा आवारा पशुओं के समस्त दल प्रभारी की बैठक ली गई।
बैठक में निर्देशित किया गया कि रात्रि में गस्त हेतु विशेष दल का गठन कर पशुओं की निगरानी करने को कहा गया नेशनल हाईवे एवं अन्य प्रमुख रोड में विशेष निगरानी करने व लगातार बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Ro.No - 13672/156

बैठक को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत मस्तूरी के अनुविभागीय अधिकारी जे आर भगत ने कहा कि पशुओं के सड़क में विचरण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है जिसमें हम कई बहुमूल्य जिंदगियां को देते हैं मानव जीवन के साथ-साथ पशुधन की भी भारी हानि होती है उसके साथ ही पशु क्रूरता के मामले में भी वृद्धि हो रही है साथ ही पशुओं के कारण किसानों के फसलों का भी भारी नुकसान होती है। इस भारी समस्या के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाकर सड़क पर पशुओं के विचरण करने वाले पशुओं को गौशाला या सुरक्षित जगह में रखने तथा अन्य कई प्रकार की बातो को लेकर आवाहन किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद सीईओ जे आर भगत अनुविभागीय अधिकारी प्रवेश पैकरा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा,अमित बंजारे ,जनपद पंचायत इंस्पेक्टर कुर्रे, पशु चिकित्सा अधिकारी अग्निहोत्री डहरिया, तथा अन्य कर्मचारियों के साथ जनपद क्षेत्र के सरपंच सचिव रोजगार सहायको की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here