कांकेर ।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाडी़ कांकेर में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन, विद्यारम्भ संस्कार एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन रखा गया। साथ ही मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर भैया बहनों को माता-पिता के महत्व को बतलाने व उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखने मार्गदर्शन प्रदत्त किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गीता शर्मा प्रख्यात ज्योतिषी कांकेर उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री पद्मिनी साहू ने किया। जो दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका हैं। विशेष अतिथि के रूप में लीना देवांगन, रुक्मणी ध्रुव, शकुंतला शोरी, तुलसी साहू ,भुवनेश्वरी जैन, एवं विद्यालय के व्यवस्थापक रामशरण जैन, प्राचार्य कैलाश कुमार तारक उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मांँ सरस्वती का पूजन अर्चन एवं हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ ,जिसे वरिष्ठ आचार्य संतोष पाठक ने संपन्न कराया एवं नव प्रवेशी भैया बहनों का विद्याराम संस्कार संपन्न हुआ।
तत्पश्चात मातृ सम्मेलन में उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए डा. गीता शर्मा ने कहा कि माता के ऊँपर बहुत बड़ा दायित्व है। वे अपने बच्चों का पालन करती हैं, तो वही उनको सही दिशा प्रदान करती हैं। विद्यालय के द्वारा ऐसे आयोजन निश्चित ही प्रशंसा के काबिल हैं। ऐसे आयोजन से दायित्व बोध भी होता है एवं समाज में बच्चों के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है, हम इसे भी जान पाते हैं।
पद्मिनी साहू ने कहा कि बच्चों की शिक्षा तभी सार्थक हो सकती है जब माता-पिता अपने बच्चों को सही राह दिखाएंँगे। एवं सही राह पर चलना सिखाएंँगे। आज मातृ पितृ पूजन दिवस होने की वजह से भी आज का दिवस काफी महत्वपूर्ण हो गया है। जो बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं, निश्चित ही वे जीवन में प्रगति करते हैं।
अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी इस संदर्भ में अपने विचार रखें। नन्हे मुन्ने भैया बहनों के द्वारा रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय के भैया बहनों ने लोक लुभावने, काफी आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी। मातृसम्मेलन के पश्चात कुछ खेल प्रतियोगिताएंँ भी रखी गई थी, जिसमें माताओं ने हिस्सा लिया।
व्यवस्थापक रामशरण जैन एवं प्राचार्य कैलाश तारक ने शिक्षा के प्रति पालकों को जागरूक रहने का आग्रह किया। ताकि वे अपने बच्चों को भली भाँति संरक्षण प्रदान कर सके। उन्हें सही दिशा दे सकें।
उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार विद्यालय की वरिष्ठ दीदी संगीता साहू ने व्यक्त किया।
सम्मेलन का संचालन विद्यालय की दीदी अमरिका रवानी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य दीदियाँ, अभिभावक गण मौजूद थे।..



