Home Blog किशोरी जू माता रानी के जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु

किशोरी जू माता रानी के जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु

0

जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह रहे मुख्य अतिथि

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति एवं दशहरा उत्सव समिति दुर्गा चौक के तत्वाधान में आयोजित बिलासपुर के किशोरी जू जागरण पार्टी के द्वारा शानदार झांकी की प्रस्तुति के द्वारा जागरण का मंचन किया गया जो भारी बारिश के बाद भी रात भर चली जागरण पार्टी के गायक गौरव जोशी,रोहित तथा आभा वाजपेई के सुमधुर आवाज से माता रानी के जागरण में श्रद्धालु गण देर रात तक भजनों का आनंद उठाते हुए भजनों में नित्य करते नजर आए।

Ro.No - 13672/156

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने माता रानी की अखंड ज्योति प्रज्वलित की उसके बाद गुरु वंदना, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना तथा ज्योति वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से आए हुए कलाकारों ने जीवंत झांकी प्रस्तुत की। कथा गायको ने सुंदर-सुंदर भजनों के साथ माता रानी का गुणगान किया। तथा वीर बजरंगबली राधा कृष्ण कथा मां काली का झांकी के साथ अपनी शानदार प्रस्तुति दिए । गौरव जोशी रोहित एवं आभा बाजपेई ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, चलो बुलावा आया है, शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए , बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां.. तथा छत्तीसगढ़ी माता सेवा एवं अन्य भजनों से देर तक श्रोताओं को आनंदित किया। वाद्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनसे पंडाल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। ऐसे में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गंगा में डुबकियां लगाते रहे।
जागरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि नितेश सिंह के अलावा प्रमोद अवस्थी, अमित तिवारी,प्रभात अवस्थी, किशोर राठौर, सुधीर देशमुख, देवी शंकर मिश्रा,संतोष शुक्ला,संदीप मिश्रा, रमेश प्रजापति भगवती शुक्ला प्रकाश अवस्थी, राजेश गुप्ता दिलीप यादव मोनू यादव आशीष अवस्थी मनीष अवस्थी, पिंशु गौरहा,दीपक श्रीवास, धीरज प्रजापति सौरभ शुक्ला भगवती शुक्ला शारदा शुक्ला दुर्गेश यादव,हेमू गुप्ता,दीपक प्रजापति, अभिषेक श्रीवास गोलू पाण्डेय, ओम प्रकाश यादव राजा श्रीवास किशन यादव, राधे मोहन शुक्ला, राघव शुक्ला, तथा भारी संख्या में माताएं बहने एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here