Home छत्तीसगढ़ रनपोटा में एटीएम मशीन का उद‌्घाटन, बैंक उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

रनपोटा में एटीएम मशीन का उद‌्घाटन, बैंक उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

0

 

मालखरौदा।मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रनपोटा में इंडिकैश एटीएम मशीन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सरपंच राधिका जायसवाल ने की।समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि निर्मल सिन्हा ने कहा कि रनपोटा में एटीएम मशीन नहीं होने के कारण रनपोटा सहित आस-पास क्षेत्र के लोगों को रुपए लेने के लिए लगभग दस किलोमीटर से दूर जाना पड़ता था साथ ही कई घंटों तक बैंक में खड़ा रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि गांव में एटीएम नही होने से उपभोक्ताओं को मालखरौदा व हसौद जाना पड़ता था , जिससे समय का भी नुकसान होता था अब गांव में एटीएम लगने से गांव सहित आसपास के लोगों को सुविधाओं के साथ ही ग्रामीणों का समय भी बचत होगी और आस-पास क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब रुपए लेने के लिए बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे तथा एटीएम मशीन से ही उपभोक्ताओं रुपए मिलेंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रही रनपोटा सरपंच राधिका जायसवाल ने कहा कि गांव में एटीएम मशीन लगाने के लिए उपभोक्ताओं की लंबे समय से मांग अब पूरी हुई है।इस दौरान कन्हैया लाल जायसवाल , दुकालू माली , अभिनाश साहू , गंगा बाई साहू , बबलू मैत्री , लालमणी पटेल , मनहरण साहू , महिला समूह एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here