Home Blog महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा भारती का किया...

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा भारती का किया अवलोकन

0

Women and Child Development Minister Laxmi Rajwade visited Seva Bharti

रायपुर / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तकग्रहण अभिकरण-सेवा भारती का अवलोकन किया। उन्होंने वहां रह रहे बच्चों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाल कल्याण समिति तथा जिला बाल संरक्षण इकाई से चर्चा कर वहां बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। विधायक श्री प्रेमचंद पटेल भी इस दौरान उनके साथ थे।

Ro.No - 14097/148

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय गतिविधियों के बारे में बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को लाभ मिला है। आर्थिक समृद्धि के साथ आत्मनिर्भर बनने की राह आसान हुई है और खुशहाली का वातावरण निर्मित हुआ है। कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और डीपीओ श्रीमती रेणु प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here