मेहनतपरष्ती के साथ आगे बढने की नियत से जज्बा लेकर कोई 2 कदम चलेगा तो हम 4 कदम बढायेंगे। उक्ताषय की उक्ति पुसौर के ग्राम मल्दा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से स्टेट बैंक प्रबंधन के छत्तीसगढ और मध्यप्रदेष के स्टेट हेड महाप्रबंधक निरज प्रसाद जी उन लोगों के लिये कहा जो इमानदारी के साथ अपनी व्यवसायिक प्रतिश्ठान चलाते हैं और लिये हुये ऋण को समय में अदा करते हैं। जानकारी के मुताविक उक्त कार्यक्रम पुसौर स्टैट बैंक प्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव, कोडातराई स्टैट बैंक प्रबंधक दिपेन्द्र षर्मा, तथा सरिया प्रबंधक प्रविण कुमार मेहर की अगुवाई में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां तीनों बैंक से जुडे 40 महिला स्व सहायता समुह एवं उनके सदस्य गण षामिल हुये जो लगभग 2 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम सभी महिला समुह एवं बैंक से जुडे लोग आये और इसी बीच भोपाल वृत्त के नेटवर्क 3 के महा प्रबंधक नीरज प्रसाद एवं रायगढ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेष कुमार जी का आगमन हुआ जिनका आतिषबाजी एवं उडीसा के भव्य नाच गाना के साथ स्वागत हुआ। इनके मंचासीन होने और स्वागत का दौर संपन्न होने के बीच ही रायगढ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल उक्त कार्यक्रम में षामिल हुये जिनका बैंक प्रबंधन एवं महिला समुहों ने आत्मीय स्वागत किया वहीं गोतमा के सरपंच आषीष कुमार गुप्ता एवं मल्दा के सरपंच भी मंचासीन हुये। क्रार्यक्रम के बीच कुछ लोक रंजन एवं षिक्षाप्रद कार्यक्रमों का मंचन हुआ। उदबोधन के दौर में सक्रिय महिला समुह एवं विहान से जुडे लोगों ने बैंक द्वारा वितरण किये जा रहे लोन व्यवस्था की तारीफ की वहीं बैंक प्रबंधन के लोगों ने भी कहा कि महिला समुह इमानदारी से लोन पटा रहे हैं इसलिये कोई खाता एनपीए नहीं है इस तारतम्य में महाप्रबंधक निरज प्रसाद ने कहा कि तुम 2 कदम चलोगे तो हम 4 कदम बढायेंगे। अपने संक्षिप्त उदबोधन में विजय अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार का लक्ष्य दीदीयों को लखपति बनाना है इसके लिये लखपति दीदी नाम से योजना लाया गया है जो महिलाओं को सीधा सीधा लाभ हो सकता है। बताया जाता है कि 35 महिला समुहों को एक करोड 5 लाख रूप्ये का लोन वितरण हुआ है जो सभी नियमित रूप से चल रहे हैं और कोई खाता एनपीए नहीं हुआ है वहीं मल्दा में 4 ट््रेक्टर लोन भी दिया गया है जो कुल दो दिन में स्वीकृत किया जाकर लोन राषि वितरण किया गया और टोटल लोन राषि एक करोड 60 लाख रूपये का हुआ इसलिये मल्दा में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंत में महिला समुहों एवं विहान से जुडे लोगों को मुख्य अतिथि के हाथों उपहार वितरण हुये और क्षेत्रीय प्रबंधक राजेष कुमार के आभार प्रदर्षन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।



