Home Blog चैतन्य झांकी, गरबा उत्सव एवं पी.टी.एम. ने बढ़ाई नवरात्रि की शोभा

चैतन्य झांकी, गरबा उत्सव एवं पी.टी.एम. ने बढ़ाई नवरात्रि की शोभा

0

Chaitanya Tableau, Garba Festival and PTM enhance the splendor of Navratri

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी।डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा, मस्तूरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अभिभावक-शिक्षक सभा (PTM) का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम दिवस पर कक्षा L.K.G. से द्वितीय तक और द्वितीय दिवस पर कक्षा तृतीय से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों हेतु पी.टी.एम. आयोजित हुआ। इस अवसर पर अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को निकट से जाना और गरबा उत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। नन्हीं बालिकाओं द्वारा नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की चैतन्य झांकी ने सभी को मंत्रमुग्ध किया, जिसके उपरांत गरबा नृत्य में बच्चों के साथ दादा-दादी और अभिभावकों ने भी भाग लिया। वहीं उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी जस गीत, पचरा गीत और भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया और सभी ने गरबा में सम्मिलित होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। ग्राम के गणमान्य नागरिक पुत्तन दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, के. के. उपाध्याय वरिष्ठ भाजपा नेता, संतोष डोंगरे सरपंच वेद परसदा, नरसिंह पटेल उपसरपंच वेद परसदा आदि ने भी अपनी उपस्थिति से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और जीवन में नवदुर्गाओं से प्रेरणा लेकर शक्ति, साहस, ज्ञान, भक्ति, विवेक, करुणा, संयम, सेवा और विजय जैसे गुणों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवरात्रि के महत्व से अवगत कराना, उनमें नवदुर्गा के गुणों का संचार करना, नारी सम्मान के प्रति जागरूक बनाना तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना रहा, जिसे अभिभावकों ने अत्यंत सार्थक और अविस्मरणीय बताते हुए विद्यालय परिवार की हृदय से प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here