Home Blog आत्मनिर्भर भारत और GST 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत और GST 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन

0

Workshop organized on Atmanirbhar Bharat and GST 2.0

प्रभारी आशीष सिंह और संजय गुप्ता ने किया संबोधन

Ro.No - 13672/156

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के हसदेव मंडल के नगर पंचायत खोगापानी स्थित नवनिर्मित आंबेडकर भवन में रविवार को आत्मनिर्भर भारत एवं GST 2.0 विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

भाजपा जिला संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले द्वारा हसदेव मंडल के आत्मनिर्भर भारत और GST 2.0 के मंडल प्रभारी के रूप में क्रमशः आशीष सिंह और संजय गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई थी।

सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रभारियों का संबोधन
कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत प्रभारी आशीष सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्थानीय उत्पाद, स्वरोजगार और कौशल विकास के माध्यम से ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
वहीं GST 2.0 प्रभारी संजय गुप्ता ने जीएसटी व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों और इसके लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रणाली देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगी।

कार्यक्रम संचालन व अध्यक्षता
कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह ने की। मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री भगवान दास ने किया तथा आभार प्रदर्शन जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

दिव्यांग को स्वेच्छानुदान राशि
कार्यशाला उपरांत नगर पंचायत खोगापानी निवासी एक दिव्यांग को भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह द्वारा दिए गए स्वेच्छानुदान राशि का चेक सौंपा गया। यह चेक मंडल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह, प्रभारी आशीष सिंह, संजय गुप्ता, पी. मनी एवं महामंत्री भगवान दास द्वारा प्रदान किया गया। राशि प्राप्त कर लाभार्थी ने विधायक रेणुका सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

*भाजपा कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के अंत में हसदेव मंडल के नगर पंचायत झगड़ाखांड के पार्षद दिलीप सिंह के दिवंगत पिता एवं हसदेव मण्डल के पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो. रफीक को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल पदाधिकारी,मीनू पटेल, पी. मनी, डॉ. हरिलाल सिंह, एस.डी. द्विवेदी, निखिल यादव, दीपक चौहथा, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष समेत भाजपा हसदेव मंडल के सम्माननीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here