World Heart Day was celebrated at the Urban Health Center, Shriram Nagar.
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत शहरी स्वास्थ्य केंद्र श्रीराम नगर कांकेर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
कांकेर। “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत शहरी स्वास्थ्य केंद्र श्रीराम नगर कांकेर में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर सी ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर, टीकाकरण सत्र, पोषण संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और टीकाकरण किया। वहीं गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी परामर्श, आयरन और कैल्शियम की दवा दी गई। इसके अलावा किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग और संक्रमण से बचाव के उपायों पर प्रशिक्षण दिया गया। “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य शहरी महिलाओं एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। शिविर में लगभग 71 महिलाओं,16 पुरुषों और 5 बच्चों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वही संस्था प्रभारी डॉ राहुल कुंजाम ने विश्व हृदय दिवस पर बताया कि हृदय रोग के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है एवं मरीज अपने रेगुलर चेकअप के लिए भी अस्पताल नहीं आ पा रहे थे। 30 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवाओं में भी इनएक्टिव लाइफस्टाइल और खाने की खराब आदतों के कारण दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ रहा है। अधिकांश रोगियों में 30-50 साल आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं हैं। ऐसे लोगों के पास अपने शरीर और मन को स्वस्थ और शांत रखने के लिए समय ही नहीं है, जिस वजह से लोगों में कई तरह की बीमारियां देखने को मिल रही है।
संस्था प्रभारी डॉ राहुल कुंजाम एवं डॉ सृष्टि ठाकुर, किरण देवदास, मितानिनों कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य टीम मौजूद रही। इस दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया।



